धनबाद, अप्रैल 24 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। डीसी माधवी मिश्रा ने बुधवार को राजस्व कर्मियों (हल्का कर्मचारी) की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द करने का आदेश दिया। समाहरणालय सभागार में डीसी ने उच्च न्यायालय, सिविल कोर्ट, एनजीडीआरएस पोर्टल, अंचलों सहित अन्य विभागों में लंबित विभिन्न मामलों की समीक्षा की। समीक्षा में पता चला कि कई राजस्व कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। इस कारण मूल अंचल में काम प्रभावित हो रहा है। डीसी ने उसे गंभीर मामला बताया तथा अपर समाहर्ता (एसी) विनोद कुमार से पूछताछ की। प्रतिनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को मूल अंचल में तैनात करने का आदेश दिया। तीन वर्षों से एक अंचल में तैनात राजस्व कर्मियों का तबादला किया जाए। डीसी ने म्यूटेशन के मामलों की भी समीक्षा की। राजस्व कर्मियों के स्तर पर बड़ी संख्या में आवेदन लंबित र...