छपरा, मार्च 4 -- गड़खा, एक संवाददाता 17 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण अंचल से जुड़ा कार्य बाधित रहा। कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से सबसे अधिक परेशानियों का सामना आम लोगों को करना पड़ा, क्योंकि जमीन से जुड़ा अधिकतर कार्य उनका नहीं हो सका। बड़ी संख्या में अंचल कार्यालय आए लोग परेशान दिखे। उन्हें राजस्व कर्मचारियों से कोई न कोई काम था। हड़ताल के कारण भूमि संबंधी सारा काम प्रभावित हो गया है। राजस्व कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल पर गए राजस्व कर्मचारियों की मांग है कि सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को गृह जिला में पदस्थापित किया जाए। उनका कहना है कि कार्य योग्यता की मांगों को पूरा कराने के लिए सरकार से लगातार मांग की जाती र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.