पूर्णिया, फरवरी 14 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण राजस्व संबंधी कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। बीते 11 फरवरी से कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के कारण जाति, आवासीय, आय, एनसीएल, डीडब्ल्यूएस, परिमार्जन, मोटेशन, एलपीसी और भू-प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक कार्य लंबित पड़े हैं। प्रमाण पत्र बनवाने और जमीन से जुड़े मामलों के लिए लोगों को कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। राजस्व कर्मचारियों का कहना है कि पिछले वर्ष हड़ताल के दौरान विभाग और कर्मचारी संघ के बीच जो समझौता हुआ था, उसके नौ महीने बीत जाने के बाद भी सरकार ने उनकी मांगों पर अमल नहीं किया। इसी कारण वे दोबारा हड़ताल पर जाने को मजबूर हुए हैं। कर्मचारियों की मुख्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.