बिहारशरीफ, मई 8 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट के आह्वान पर जिले के सभी राजस्व कर्मचारियों के 7 मई से सामूहिक छुट्टी पर चले जाने से अंचल कार्यालयों में जमीन से जुड़े कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारियों की 17 सूत्री मांगों के समर्थन में लिए गए इस निर्णय के कारण छात्रों के जाति और ओबीसी प्रमाण पत्र जारी करने, किसानों के परिमार्जन कार्य, जमीन अतिक्रमण से संबंधित मामले और जमीन की मापी जैसे महत्वपूर्ण कार्य बाधित हो गए हैं। अंचल कार्यालय स्तर पर सरकार के भूमि संबंधी विभागों के कार्य संचालन में राजस्व कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। जमीन के दाखिल-खारिज मामलों का निपटारा हो या जमीन अतिक्रमण से जुड़े कार्य, राजस्व कर्मचारियों के बिना इनका हो पाना संभव नहीं है। पूरे राज्य में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.