प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 14 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। फतेहपुर गांव में अशोक यादव और देवानंद यादव के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। सोमवार को अशोक यादव कर शिकायत पर नायब तहसीलदार कृपाशंकर यादव, सुशील तिवारी थाने से फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर से जमीन पर जोताई की जाने लगी। यह देख दूसरे पक्ष से आक्रोशित लोग ट्रैक्टर रोकने लगे। वे टीम से धक्कामुक्की करने लगे। एक युवती ट्रैक्टर पर चढ़ गई। सिपाही ने उसे उतारना चाहा तो वह ट्रैक्टर की छतरी पर चढ़कर वीडियो बनाने लगी। महिला सिपाहियों ने रोकने प्रयास किया महिलाएं धक्का मुक्की करने लगीं। एक महिला ने महिला सिपाही को दांत से काटकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने मौके से महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उनका चालान कर दिया। सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि राजस्व टीम के साथ मौके पर शांति व्यवस्था...