बागेश्वर, जून 4 -- दो सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षक और उप निरीक्षकों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थायी, जाति, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के अलावा खाता-खतौनी नहीं निकाल पाए। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ के बैनर तले कर्मचारी बुधवार को तहसील परिसर में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में प्रदेश अध्यक्ष विजय मेहता ने कहा कि वह लंबे समय से पुलिस कार्यों को नियमित पुलिस को सौंपने तथा अंश निर्धारित कार्य हेतु लैपटॉप, डाटा पैक, मानदेय दिए जाने व कार्यों में अतिरिक्त दबाव के विरोध में आंदोलित हैं। यदि इसके बावजूद भी उ...