पौड़ी, जून 4 -- तहसील सतपुली में बुधवार को राजस्व उपनिरीक्षकों की प्रदेश व्यापी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान स्थानीय समेत दूर दराज ग्रामीण इलाकों से तहसील पहुंचे लोगों को अपने जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए परेशानी उठानी पड़ी। राजस्व क्षेत्रों के शत प्रतिशत पुलिस कार्यों को दैनिक पुलिस को सौंपने और खतौनियों में अंश निर्धारण कार्यों को लेकर राजस्व उपनिरीक्षक बीते मंगलवार से दो दिवसीय कार्य बहिष्कार पर है। हड़ताल से भूमि बंदोबस्त, मूल निवास, स्थाई निवास समेत कई प्रमाण पत्रों पर उपनिरीक्षक की स्वीकृति व जांच नही पा रही है। हड़ताल से ग्रामीणों को तहसील से बिना काम करवाए ही मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। हड़ताल में कानूनगो अशोक कुमार जोशी, सरस्वती चौहान, अमित नेगी, आशीष कुमार आर्य, वेद प्रकाश सिंह पटवाल, भुवनेश धस्माना, विपिन रावत, दीपिका रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.