मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। राजस्व अभिलेखों की हार्ड कॉपी साथ में लेकर घूमने अथवा हल्का कार्यालयों में रखने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव ने सभी समाहर्ताओं को पत्र जारी कर इससे अवगत कराते हुए इसका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी राजस्व अभिलेखों की साफ्ट और स्कैंड कॉपी लैपटाप में अनिवार्य रूप से रखेंगे। इसके अलावा अगर राजस्व अभिलेखों की हार्ड कॉपी इधर-उधर मिली तो संबंधित पर कार्रवाई तय है। उन्होंने अंचल अभिलेखागार में ही अभिलेख और जमाबंदी रजिस्टर को सुरक्षित रखने को कहा है। सचिव ने कहा कि अंचल और हल्का कार्यालय में राजस्व संबंधित कार्यों में बिचौलिए के हस्तक्षेप पर पूरी तरह रोक लगाना सुनिश्चित करें। इसपर रोक लगाने के लिए आवश्यक है कि समाहर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.