मथुरा, सितम्बर 6 -- राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश केआर श्रीराम ने शुक्रवार को सपरिवार गिरीराज महाराज का पंचामृत अभिषेक एवं पूजा अर्चना की। वहीं देश के सुख समृद्धि एवं इंद्र के प्रकोप से बचाने की मनोकामना मांगी। गिरिराज मुकुट मुखारबिंद मंदिर मानसी गंगा पर उन्हें रिसीवर कपिल चतुर्वेदी के सानिध्य में सेवायतों ने विधि विधान से गिरिराज महाराज का दूध, दही, शहद, बूरा, गंगा जल से पंचामृत अभिषेक कराया। उनके साथ रजिस्टार जनरल चंचल मिश्रा, भरतपुर के जिलाधीश केशव कौशिक, डीग के जिलाधीश हेमराज एवं परिजनों ने पूजा अर्चना कर देश में सुख, शांति, समृद्धि बनी रहने एवं देश को इंद्रदेव के प्रकोप से बचाने की प्रार्थना की। मुख्य न्यायाधीश केआर श्रीराम ने बताया कि गोवर्धन धाम पावन धार्मिक नगरी है। यहां मन को शांति अनुभूति होती है। कलयुग के साक्षात देवता ग...