जमशेदपुर, मार्च 29 -- राजस्थान सेवा सदन में नवनिर्मित लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन हुआ। यह उद्घाटन क्योशेरा प्रेसिशन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड मैनेजिंग डायरेक्टर तकाशी वकामात्सु ने किया। इस अवसर पर क्योशेरा प्रेसिशन टूल्स के निशांत पुजारा एवं स्वेता अग्रवाल भी उपस्थित रहे। इसके बाद उन्होंने पूरे हॉस्पिटल परिसर का अवलोकन किया और अस्पताल की सेवाओं व भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। सेवा सदन में क्योशेरा प्रेसिशन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर फंड के अंतर्गत, सेवा सदन में लेबर रूम का नवनीकरण एवं अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए गए हैं। इन नई सुविधाओं से अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में. बेहतरी होगी। इस दौरान अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, मानद महासचिव दिलीप गोयल, उपाध्यक्ष जगदीश खंडेलवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, मंटूलाल अग्रवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.