नई दिल्ली, जनवरी 28 -- राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन बुधवार को सदन के बाहर और भीतर सियासी तापमान चरम पर रहा। मनरेगा में प्रस्तावित बदलावों के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा गेट पर अलग अंदाज में प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक गैंती, तगारी और फावड़े लेकर विधानसभा के मुख्य गेट तक पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस विधायकों का कहना था कि राज्य सरकार मनरेगा जैसी गरीबों और मजदूरों से जुड़ी योजना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन के दौरान विधानसभा गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने विधायकों को रोक लिया और नियमों का हवाला देते हुए गैंती-फावड़े के साथ अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी। इसके बाद कांग्रेस नेता बिना औजारों के विधानसभा पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.