नई दिल्ली, फरवरी 13 -- राजस्थान विधानसभा के शून्यकाल के दौरान कथित अभद्र इशारों के आरोप ने शुक्रवार को सदन का माहौल गरमा दिया। कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा के खिलाफ भाजपा विधायकों ने कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई, जिसके बाद मामला विधानसभा अध्यक्ष तक पहुंचा। अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूरे प्रकरण को गंभीर बताते हुए वीडियो जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले की शुरुआत गुरुवार को शून्यकाल के दौरान हुई घटना से जुड़ी बताई जा रही है। शुक्रवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, भाजपा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने यह मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने सदन की गरिमा के प्रतिकूल अभद्र इशारे किए हैं, जो लोकतांत्रिक संस्थान की मर्यादा के खिलाफ है। कृपलानी ने संबंधित विधायक से माफी मंगवाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.