बूंदी, फरवरी 12 -- BUNराजस्थान में बुधवार देर रात बूंदी जिले में नेशनल हाईवे-27 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के समय तीनों बच्चे अपने पिता के साथ बाइक पर सवार थे। मृतकों की उम्र 6 से 12 साल के बीच है। डाबी पुलिस थाना इलाके में हुए इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई, वहीं उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद नाराज परिजनों ने गांव वालों के साथ मिलकर विरोध जताया और तीनों बच्चों के शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोग आरोपी ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तार की मांग कर रहे थे, जो कि एक्सीडेंट के बाद भाग गया था। जिसके चलते नेशनल हाईवे पर करीब एक घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा।6, 8 और 12 साल के बच्चों की मौत घटना की जानकारी देते ह...