नई दिल्ली, जनवरी 10 -- राजस्थान में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टोंक पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उड़ीसा से ट्रक में भरकर राजस्थान लाई जा रही करीब 3 करोड़ रुपए कीमत की गांजे की खेप को टोंक डीएसटी टीम ने पकड़ लिया है। यह गांजा प्रदेश के टोंक, अजमेर और भीलवाड़ा जिलों में सप्लाई किया जाना था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे के बाद जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे-52 पर की गई। डीएसटी टीम को पहले से ही मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि उड़ीसा से भारी मात्रा में गांजा ट्रक के जरिए राजस्थान लाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए डीएसटी ने तत्काल नाकाबंदी करवाई और संदिग्ध ट्रक को रोका। ट्रक की तलाशी में निकला 500 किलो गांजा डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश ने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.