कोटा, फरवरी 20 -- राजस्थान के कोटा जिले में वन विभाग की टीम ने कोटा पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर कालू भड़क द्वारा अवैध तरीके से किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर ऐक्शन शुरू कर दिया। इस दौरान टीम ने करीब 40 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाया। इस जमीन पर पशु बाड़ा और फार्म हाउस बनाया गया था। वहीं खेती भी वन विभाग की जमीन पर ही की जा रही थी। आरोपी कालू भड़क को पुलिस पहले ही हथियारों के जखीरा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उपवन संरक्षक अपूर्व कृष्ण श्रीवास्तव ने बताया कि कार्रवाई से पहले नोटिस भी दिया गया था। लेकिन नोटिस का जवाब नहीं आने और अतिक्रमण नहीं हटने पर आज टीम द्वारा करीब 5 घंटे तक कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया। यहां पर मवेशियों को रखने के लिए बाड़ा बनाया गया था। जिसको टीन शेड से कवर कर किया था। य...