नई दिल्ली, फरवरी 11 -- राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में महिला थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक (सीआई) ज्योति नायक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 4 बजे पायल थियेटर रोड पर दुर्गा मंदिर चौराहे के पास हुआ, जब वे नियमित रात्रि गश्त पर थीं। तेज रफ्तार कार द्वारा पीछे से मारी गई जोरदार टक्कर के बाद उनकी पुलिस जीप पलट गई, जिससे यह हादसा जानलेवा साबित हुआ।गश्त के दौरान हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआई ज्योति नायक रात भर क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। वे किसान चौक से चेकिंग करते हुए रमेश चौक की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पायल थियेटर की दिशा से आ रही हरियाणा नंबर की एक तेज रफ्तार कार ने उनकी सरकारी जीप को पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की गति काफी अधिक थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सक...