नई दिल्ली, जनवरी 29 -- मेडिकल एज्युकेशन डिपार्टमेंट से जुड़ा एक अजीबोगरीब और चर्चा में रहने वाला मामला सामने आया है। विभाग ने जिन हॉस्पिटलों के अधीक्षकों और प्रभारियों को 26 जनवरी को "उल्लेखनीय सेवाओं" के लिए सम्मानित किया, उन्हीं में से अधिकांश को अगले ही दिन यानी 27 जनवरी को खराब कामकाज के आरोप में कारण बताओ नोटिस थमा दिए गए। इस घटनाक्रम ने न केवल विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर "अच्छा काम" और "लापरवाही" की कसौटी क्या है।26 जनवरी को सम्मान, 27 को नोटिस मेडिकल एज्युकेशन डिपार्टमेंट ने 26 जनवरी को जयपुर के सैटेलाइट हॉस्पिटल, बनीपार्क के अधीक्षक डॉ. पीडी मीणा, एस.आर. गोयल राजकीय हॉस्पिटल, सेठी कॉलोनी जयपुर के अधीक्षक डॉ. गोवर्धन मीणा, राज बहादुर मेमोरियल हॉस्पिटल, भरतपुर के अधीक्षक ड...