कौशाम्बी, जनवरी 2 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के बरियावां गांव निवासी एक युवक की गुरुवार दोपहर राजस्थान के सीकर जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेने के लिए सीकर रवाना हो गए हैं। बरियावां गांव निवासी मुंशीलाल पटेल किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका 22 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार पटेल राजस्थान के सीकर शहर स्थित एक ऑयल मिल में नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार गुरुवार दोपहर संदीप बाइक से बाजार सामान खरीदने जा रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर संबंधित मिल मालिक को जानकारी दी। मिल मालिक...