जयपुर, नवम्बर 29 -- राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई हल्की बारिश के बाद अब प्रदेश में सर्दी तेजी से बढ़ने लगी है। शनिवार से उत्तरी हवाओं का प्रभाव और अधिक मजबूत होगा, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने आज और कल राज्य के पांच जिलों-भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद समेत आसपास के क्षेत्रों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं 1 दिसंबर से प्रदेशभर में शीतलहर का असर दिखने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 2 दिसंबर को सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर में कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट की संभावना है और सुबह-शाम बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ेगी। पिछले 24 घंटों के दौरान जयपुर, सीकर सहित कुछ शहरों में हल्की बारिश दर्ज की गई। दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहने से ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.