जयपुर, अप्रैल 19 -- राजस्थान में आयोजित पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024 विवादों के घेरे में आती नजर आ रही है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर 300 से अधिक अभ्यर्थियों ने राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ का दरवाजा खटखटाया है। इससे जुड़ी सुनवाई अगले हफ्ते हो सकती है। अभ्यर्थियों की ओर से अधिवक्ता हरेन्द्र नील पैरवी करेंगे। इस भर्ती को जिन तकनीकी बिंदुओं पर चुनौती दी गई है, उनमें स्केलिंग फार्मूले की वैधता, कटऑफ और स्कोर कार्ड का पारदर्शिता से न जारी किया जाना, बिना फाइनल आंसर की के सलेक्शन लिस्ट जारी करना शामिल है। बता दें कि यह भर्ती परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2024 के बीच छह शिफ्टों में आयोजित की गई थी। चौंकाने वाला तथ्य यह है कि टॉप 100 में से 99 उम्मीदवार केवल छठी शिफ्ट से हैं, जबकि अन्य शिफ्टों से कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। इससे सवाल उठ रहा है कि क्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.