जयपुर, दिसम्बर 19 -- राजस्थान के बाड़मेर जिले में लव मैरिज को लेकर दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश ने बुधवार शाम हिंसक रूप ले लिया। गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के जीवाणियों की ढाणी में पहले लड़की पक्ष ने युवक के बड़े भाई पर हमला कर दरांती से उसकी नाक काट दी। इसके कुछ ही देर बाद गुस्साए लड़के पक्ष ने युवती के चाचा पर हमला कर उसका पैर तोड़ दिया। इस सनसनीखेज वारदात में दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना बुधवार शाम करीब 7:30 बजे की है। जीवाणियों की ढाणी निवासी उक सिंह (35) खेत से काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान युवती के चाचा धर्म सिंह (50) और उसके साथियों ने रास्ते में उक सिंह को घेर लिया। आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.