नई दिल्ली, जनवरी 1 -- राजस्थान में नए साल की शुरुआत मावठ, बारिश और ओलावृष्टि के साथ हुई है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के सक्रिय होने से प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली है। बुधवार देर रात से लेकर गुरुवार सुबह तक बीकानेर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, अजमेर, सीकर समेत कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि ने कड़ाके की सर्दी लौटा दी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। राजधानी जयपुर में गुरुवार सुबह सीजन की पहली मावठ दर्ज की गई। सुबह हल्की से मध्यम बारिश के कारण शहर की सड़कों पर पानी नजर आया और ठंड में इजाफा हो गया। वहीं चित्तौड़गढ़ में सुबह करीब 5 बजे आधे घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.