नई दिल्ली, फरवरी 14 -- राजस्थान में सर्दी के उतार-चढ़ाव के बीच एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार अगले सप्ताह राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी को मौसम में बदलाव स्पष्ट रूप से देखने को मिल सकता है। इस सिस्टम के असर से दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले दो-तीन दिन तक आसमान साफ रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है और दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास होगा। हालांकि सुबह और शाम के समय न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने से हल्की सर्दी बनी रहेगी।इन संभागों में बारिश के आसार मौसम विज्ञान केन्द्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.