जयपुर, जून 13 -- राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। सूबे में शुक्रवार को भीषण गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। राज्य के गंगानगर में सीजन का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, गंगानगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.9 डिग्री अधिक 49.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम में सबसे अधिक अधिकतम तापमान है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि इस भीषण गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिलेगी। खबर अपडेट हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.