जयपुर, दिसम्बर 17 -- राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होते ही मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश में उत्तरी हवाएं चलने लगी हैं, जिसके कारण रात के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सर्दी का असर अब तेज होने लगा है और कई इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मंगलवार को प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर जिले में 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार सुबह यहां खेतों और फसलों पर ओस जमी नजर आई, जिससे शेखावाटी क्षेत्र में ठंड का असर और अधिक बढ़ गया। वहीं, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रातों में से एक रही। उधर, मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण बीकान...