नई दिल्ली, जनवरी 20 -- राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार 22 जनवरी से राज्य में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होगा। इसके असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने, आंधी चलने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव से जहां मावठ की बारिश के आसार बनेंगे, वहीं तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस बीच प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा और खराब वायु गुणवत्ता लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। जयपुर, भिवाड़ी, बीकानेर सहित कई शहरों में मंगलवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा। कुछ इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की गई, जिससे सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। दिल्ली जैसी जहरीली हवा राजस्थान के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता दिल...