नई दिल्ली, फरवरी 2 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं अजमेर प्रभारी दीया कुमारी ने केंद्रीय बजट को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट करते हुए कहा कि यह बजट "सबका साथ, सबका विकास" की भावना को मजबूती देने वाला है। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय बजट में समाज के हर वर्ग की अपेक्षाओं का ध्यान रखा गया है और यह विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में ठोस कदम है। डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि राजस्थान का आगामी बजट वे स्वयं पेश करेंगी और उसमें आमजन के लिए बहुत कुछ खास होगा। अजमेर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दीया कुमारी ने केंद्रीय बजट की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश किया गया है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। प्रधानमंत्री द्वारा 2047 तक विकसित भारत के जो लक्ष्य तय किए गए हैं, उन्हें गति देने वाला यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.