जयपुर, जनवरी 31 -- राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है और अब भी कई जिलों का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। हालांकि कोहरे से अब लोगों को थोड़ी राहत मिल गई है। शुक्रवार सुबह प्रदेश के सबसे ठंडे स्थान की बात करें तो सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते 15 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।अगले हफ्ते प्रदेश में कई जगह बारिश की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में अगले तीन दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की सम्भावना है। हालांकि इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि 3 और 4 फरवरी को राज्य के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते पूर्वी एवं उत्तरी राजस्थान के...