नई दिल्ली, फरवरी 6 -- राजस्थान के अलवर जिले में मामूली दिखने वाला पेड़ काटने का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के बेरे गांव में नीम का पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही चचेरे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव में आए मृतक के बेटे और परिवार की तीन महिलाओं पर भी हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी और उसका परिवार मौके से फरार हो गया। हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान बली (65) के रूप में हुई है, जो खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। बली के सात बच्चे हैं।पेड़ काटने को लेकर पुराना विवाद मृतक के बेटे अकरम हुसैन ने बताया कि उनके घर और खेत के पास स्थित नीम का पेड़ बली के हिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.