नई दिल्ली, फरवरी 7 -- राजस्थान में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। सर्दी के प्रभाव में कमी आने के साथ ही प्रदेश में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में दिन के समय तेज धूप खिली रही, जिसके चलते अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिली। कई जिलों में पारा 32 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया, जिससे दिन में हल्की गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर बना हुआ है। जहां दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी महसूस हुई, वहीं सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के चलते सर्दी का असर बरकरार रहा। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में शुष्क मौसम बना हुआ है और अगले पांच दिनों तक इसी तरह के हालात रहने की संभावना है।पश्चिमी राजस्थान म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.