नई दिल्ली, फरवरी 5 -- राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने मेघालय के मशहूर 'सोनम रघुवंशी केस' की यादें ताजा कर दी हैं। 30 जनवरी की रात को जिसे एक दर्दनाक हिट-एंड-रन हादसा समझा जा रहा था, वह असल में एक सोची-समझी साजिश निकली। इस वारदात में एक नवविवाहित पत्नी, अंजू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति आशीष की हत्या करवा दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने इसे सड़क हादसे और लूट का रंग देने की कोशिश की, लेकिन उसकी एक छोटी सी गलती ने पूरी कहानी पलट दी। साजिश की रात और पुलिस का शक घटना 30 जनवरी की रात करीब 9 बजे की है। अंजू ने पुलिस को बताया कि वह और उसका पति आशीष शाम की सैर पर निकले थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उसने यह भी दावा किया कि लुटेरे उसके सोने के गहने छीन ले गए और वह बेहोश हो गई। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.