नई दिल्ली, फरवरी 6 -- राजस्थान के दौसा जिले में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच टकराव का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। तहसीलदार से विवाद के बाद अब दौसा विधायक डीडी बैरवा का एक और ऑडियो सामने आया है, जिसमें उनकी महिला पटवारी से तीखी बहस सुनाई दे रही है। यह ऑडियो कथित तौर पर सरकारी जमीन से जुड़े एक मामले को लेकर बताया जा रहा है, जिसमें विधायक और पटवारी हेमलता मीणा के बीच बातचीत हो रही है। सामने आए ऑडियो में महिला पटवारी यह आरोप लगाती हुई सुनाई दे रही हैं कि विधायक उन्हें धमकी दे रहे हैं। पटवारी का कहना है कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन नियमों के तहत कर रही हैं और यदि किसी को उनके काम से आपत्ति है तो उनका तबादला करवा दिया जाए। ऑडियो में पटवारी यह भी कहती हैं कि वह किसी दबाव में आकर नियमों के खिलाफ काम नहीं करेंगी। वहीं, बातचीत के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.