नई दिल्ली, जनवरी 9 -- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित राजस्थान दौरे से पहले प्रदेश की सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार अब जनकल्याण नहीं, बल्कि केवल इवेंट मैनेजमेंट तक सीमित होकर रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को जनता के असली मुद्दों-कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार-से कोई सरोकार नहीं है। डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है, लेकिन इस पर गंभीर चर्चा करने के बजाय सरकार केवल नियुक्ति पत्र बांटने जैसे आयोजनों में व्यस्त है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब ये नियुक्तियां सरकार की देन नहीं, बल्कि युवाओं की मेहनत और संघर्ष का परिणाम हैं, तो इन्हें उत्सव के रूप में पेश करने का क्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.