जयपुर, मई 22 -- बेरोजगार युवाओं को राहत देने के उद्देश्य से जारी किए गए भर्ती कैलेंडर से अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। कई भर्तियों में पदों की संख्या में बाद में इजाफा किया जा रहा है, जिससे न केवल संशोधित विज्ञप्तियां जारी करनी पड़ रही हैं, बल्कि आवेदन प्रक्रिया और परीक्षाओं की तिथियों को लेकर भी भ्रम की स्थिति बन रही है। अब तक पशु परिचर, पटवारी और पुलिस कांस्टेबल जैसी भर्तियों में पदों की संख्या में बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग, जिसमें सबसे ज्यादा अभ्यर्थी भागीदारी करते हैं, वहां अब तक कोई बड़ा बदलाव या पदों में इजाफा नहीं हुआ है। पटवारी भर्ती में शुरुआत में 2020 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 3727 कर दिया गया है। इसी तरह पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पहले 9,617 पद निर्धारित थे, जिन्हें 383 पदों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.