भिवाड़ी, दिसम्बर 29 -- अलवर जिले के भिवाड़ी में गुजरात ATS राजस्थान SOG और भिवाड़ी पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध नशीली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए करीब 60 करोड़ का मादक पदार्थ बरामद किया है। साथ ही कंपनी मालिक सहित तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पूरा मामला भिवाड़ी के कहरानी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एपीएल फार्मा-केम यूनिट का है। जहां से पुलिस ने छापेमारी में लगभग 22 किलोग्राम अल्पराजोलम पाउडर बरामद किया गया। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है। पुलिस ने बताया की फैक्ट्री में प्रतिबंधित अल्पराजोलम दवा का अवैध निर्माण किया जा रहा था। पुलिस ने कंपनी मालिकों के खिलाफ अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है जिसकी जांच की जा रही है।22 किलो अल्पनाजोलम पकड़ा भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण ने बताया कि गुजरात एटीएस को पिछले कई दिनों से एक ...