नई दिल्ली, जनवरी 24 -- राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए प्रदेश को कड़ाके की सर्दी की चपेट में ले लिया है। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। हिल स्टेशन माउंट आबू में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। शनिवार सुबह माउंट आबू में जगह-जगह बर्फ की मोटी परत जमी नजर आई, जिससे जनजीवन पूरी तरह ठिठुर गया। माउंट आबू के साथ ही शेखावाटी अंचल में भी सर्दी का असर साफ दिखाई दिया। सीकर जिले में खेतों में बर्फ जमने की खबरें सामने आई हैं। मौसम में आए इस बड़े बदलाव के कारण राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में दिन के तापमान में एक ही दिन में करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।कई जिलों में बर्फीली हवाएं, पारा लुढ़का जयपुर, दौसा, अलव...