जयपुर, नवम्बर 11 -- राजस्थान में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। उत्तरी हवाओं के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सोमवार को फतेहपुर, नागौर, करौली और दौसा जैसे जिलों में ठंड ने आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित की। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम साफ रहेगा, लेकिन तापमान में सामान्य 1 से 2 डिग्री तक का उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। फतेहपुर कस्बे ने सोमवार को सबसे ठंडी रात का रिकॉर्ड बनाया, यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा नागौर में 6.9 डिग्री, दौसा में 8.7, करौली में 9.7, चूरू में 9.6, अलवर में 9 और पिलानी व अजमेर में 9.8 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि सीकर में 1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.