जयपुर, मई 27 -- राजस्थान में मंगलवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई जबकि 29 घायल हो गए। पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, जयपुर जिले के मनोहरपुर-दौसा राजमार्ग पर एक कार और ट्रक के बीच टक्कर होने से दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित यूपी से सीकर जा रहे थे। इस टक्कर में अजय यादव, उनके भाई अभय यादव और उनके दोस्त आकाश यादव की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह दुर्घटना रायसर थाने के रतापुरा गांव के पास हुई। वहीं कोटपुतली-बहरोड़ जिले में जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर एक अन्य सड़क दुर्घटना में हरियाणा रोडवेज की बस एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें तीन यात्रियों शकीरा, रजिया खातून और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.