नई दिल्ली, फरवरी 5 -- राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर समाप्त होने के साथ ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ हो गया है। आसमान खुलने और तेज धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन में धूप रहने से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि सुबह और शाम के समय सर्दी का असर बना रहेगा। बुधवार को जयपुर, जैसलमेर, पिलानी, बीकानेर, अजमेर समेत कई शहरों में पूरे दिन तेज धूप देखने को मिली। धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन सुबह-शाम ठंडी हवाओं के कारण सर्दी अभी पूरी तरह से कम नहीं हुई है। खासकर खुले इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का असर ज्यादा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.