नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- RBSE 10th and 12th Board Exam 2026 Date Out : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। बोर्ड सचिव के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चलेंगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं पहले से तय समय सारणी के अनुसार कराई जाएंगी और इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा।प्रदेश में 6193 परीक्षा केंद्र, 51 संवेदनशील घोषित राज्यभर में बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस वर्ष कुल 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 51 केंद्रों को संव...