जयपुर, मई 17 -- राजस्थान में मौसम ने तीखा रूप अख्तियार कर लिया है। एक ओर प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है, वहीं दूसरी ओर कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र जयपुर ने 17 मई से 20 मई तक प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा चूरू में 45.6 डिग्री और बीकानेर में 45.2 डिग्री तापमान रहा। इन इलाकों में सुबह से ही लू चलनी शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रही। जैसलमेर, बाड़मेर और कोटा में भी तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया। राजधानी जयपुर में भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री रहा। भीषण गर्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.