नई दिल्ली, जनवरी 6 -- हनुमानगढ़ जिले में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण होते नजर आ रहे हैं। ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के विरोध में किसानों के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ 7 जनवरी को प्रस्तावित किसान महापंचायत से पहले संगरिया क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने अनहोनी की आशंका को ध्यान में रखते हुए संगरिया तहसील और उसके 10 किलोमीटर के दायरे में मंगलवार शाम 6 बजे से 30 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। यह प्रतिबंध 6 जनवरी की शाम 6 बजे से 7 जनवरी की रात 11 बजकर 59 मिनट तक लागू रहेगा। प्रशासन ने जारी किए आदेश अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, बीकानेर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.