नई दिल्ली, जनवरी 13 -- राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सरकारी स्कूल की रसोई में मीट और टिक्कड़ बनवाने के आरोपों में घिरे हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है, जिसने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह मामला गंगापुर सिटी तहसील के राजकीय प्राथमिक स्कूल तालाब की ढाणी, हिंगोटा का है। आरोप है कि स्कूल के हेडमास्टर अमर सिंह मीणा ने सोमवार को बिना किसी ठोस कारण के स्कूल की छुट्टी कर दी और स्कूल की रसोई में मीट व टिक्कड़ बनवाए। इस दौरान बच्चों को छुट्टी देकर स्कूल का मुख्य गेट अंदर से बंद कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, जब वे स्कूल पहुंचे तो हेडमास्टर धूप में कुर्सी डालक...