राजसमंद, मार्च 4 -- राजस्थान के राजसमंद में स्थित हिन्दुस्तान जिंक माइंस में मंगलवार को भीषण आग लग गई। राजपुरा दरीबा माइंस की लिफ्ट में आग लगी है। लिफ्ट के जरिए ही श्रमिक खदान में नीचे जाते हैं। कच्चा माल बाहर लाने वाले रास्ते में भी आग लगी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। राजसमंद जिले में रेलमगरा स्थित सिंदेसर कला में राजपुरा दरीबा माइंस है। यहां सुबह करीब 8 बजे भीषण आग लग गई। सूचना के बाद रेलमगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया। आग की लपटें काफी भयानक दिखीं और धुएं का गुबार भी आसमान तक छा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.