सिद्धार्थ, मार्च 24 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी शोहरतगढ़ के मैदान में आयोजित दो दिवसीय कुश्ती दंगल के दूसरे दिन रविवार को अखाड़े में दर्जनों पहलवानों ने जोर आजमाइश की। इसमें नेपाल के लकी थापा ने राजस्थान के लाल को, राजस्थान के मुन्ना टाइगर ने जम्मू कश्मीर के रिजवान गनी को, सिद्धार्थनगर के रूपेश पांडेय ने पंजाब के जग्गा को, सिद्धार्थनगर के सूर्य प्रकाश पांडेय ने सोनीपत के अंकित को हराया। वहीं पंजाब के जग्गा ने हरिद्वार के प्रवेज को, सोनीपत के अंकित ने कलियर शरीफ के मोहम्मद अली को, अयोध्या के बाबा राजेंद्र दास ने गंगानगर के मोंटी को, पंजाब के विक्की ने हरिद्वार के प्रवेज को, गोरखपुर के गोविंद ने कानपुर के ठाकुर मानसिंह को, जम्मू के रिजवान गनी ने सोनीपत के अंकित को पटखनी देकर अखाड़े में चित किया। महिला पहलवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.