नई दिल्ली, फरवरी 16 -- राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को हुए भीषण धमाके ने प्रशासनिक निगरानी और औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खुशखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया के प्लॉट नंबर G-1, 118 स्थित एक बंद बताई जा रही फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। दोपहर 1 बजे तक इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी, जबकि दो अन्य के अंदर फंसे होने की आशंका के बीच सर्च ऑपरेशन जारी है।बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था बारूद का खेल प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री मालिक ने परिसर किराए पर दे रखा था। किरायेदार वहां बिना लाइसेंस और सरकारी अनुमति के पटाखे बनाने का काम कर रहा था। परिसर में बारूद और गत्ते का भारी स्टॉक जमा था, जिससे आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते कई धमाके हुए। प्रत्यक्षद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.