नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी हवाओं के प्रभाव के कारण राजस्थान में तापमान कम हुआ है। विभाग के अनुसार, वर्तमान में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से दो से सात डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है। गुरुवार को सीकर में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम था। एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहेगा जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के सभी भागों में एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहेगा। विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने और उसके बाद धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है...