जयपुर, जुलाई 9 -- राजस्थान के चुरू में बुधवार को एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। मलबे से दो शव भी बरामद किए गए हैं। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है। चुरू के रतनगढ़ में यह हादसा हुआ है। बुधवार दोपहर तेज आवाज के साथ लोगों ने जलते हुए मलबे जमीन पर बिखरे हुए पाए। खेतों में दूर तक विमान का मलबा बिखर गया। स्थानीय लोगों ने दो शवों को देखा। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। मलबे से दो शव बरामद किए गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने आसमान में तेज धमाके की आवाज के बाद धुएं का गुबार उठता देखा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार, अभी तक किसी प्लेन के क्रैश होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.