नई दिल्ली, जनवरी 14 -- राजस्थान के सीकर जिले में बुधवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। मथुरा (उत्तर प्रदेश) से खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार रींगस कस्बे में सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर के एसके हॉस्पिटल रेफर किया गया है। पुलिस को आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। यह दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे रींगस से खाटूश्यामजी जाने वाली सड़क पर होटल माखन मटकी के पास हुई। सूचना मिलने पर रींगस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क किनारे पेड़ से टकराई हुई मिली। मथुरा के दो श्रद्धालुओं की मौत रींगस थाना के एएसआई सांवताराम ...