जयपुर, जनवरी 20 -- राजस्थान में करौली के सट्टा किंग और मोटर साइकिल रैली पर हुए पथराव और दंगे के मुख्य आरोपी पूर्व सभापति रशीदा खातून के पुत्र अमीनुद्दीन खान की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को पुलिस ने भारी जाप्ते के साथ उसके अंबेडकर सर्किल क्षेत्र स्थित अवैध भवन और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई से पहले नजदीक के स्कूल में छुट्टी करवाकर आसपास की दुकानों एवं भवनों को एहतियातन खाली कराया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहर को पुलिस छावनी में तब्दील करते हुए मेला गेट, शिकारगंज सहित आसपास के कई रास्तों को बंद करके शहर के मुख्य चौराहों, तिराहों और बाजार क्षेत्रों में करीब 500 पुलिसकर्मी तैनात किये गये। अधिकारियों ने बताया कि नगर परिषद करौली ने जांच के दौरान भवन निर्माण में अनियमितताएं पायी थीं, जिसके बाद पट्टा और न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.